ईद से पहले आखिरी जुमे पर अलर्ट: रायबरेली में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च
अरविंद भारती संवाददाता रायबरेली
रायबरेली। ईद से पहले आखिरी जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
कहारों का अड्डा, किला बाजार सहित एक दर्जन से अधिक इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।