logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साड़ी मुरकौल गांव की मस्जिद - ए -जन्नतुल इस्लाम, मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई जुमे अलविदा की नमाज।

चंदौली जिले के साड़ी मुरकौल गांव स्थित मस्जिद -ए- जन्नतुल इस्लाम, मस्जिद में आज जुमे अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर नमाज पढ़ाने के लिए हाफिज अफज़ल अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में एकत्रित हुए और सभी ने मिलकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज में शामिल होने वालों में डॉक्टर ताजीमुद्दीन अहमद, मसील्लाह अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, तजमुल अंसारी, जोखन अंसारी, लियाकत अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी(बाबा) कुतुबुद्दीन अंसारी (बड़े भाई), समसुद्दीन अंसारी सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरा माहौल धार्मिक उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा की, जो सकुशल संपन्न हुई। इस अवसर पर आपसी सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया गया।

9
3743 views

Comment