logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायत बंधवा टोला में जल जीवन मिशन के नाम पर ठेकेदार के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार, ग्राम वासी परेशान , बूंद बूंद पानी को तरश रहे ग्राम वाशी

उमरिया 20/03/2026
दिन /शुक्रवार
संवाददाता : रवि कुमार

उमरिया जिले के ग्राम पंचायत बंधवा टोला में प्रधान मंत्री जी के द्वारा चलाई गई हर घर जल जीवन मिशन के तहत सभी प्रदेश भर में सभी लाभार्थियों को नल से जल की सुविधा कराई जाए, लेकिन उमरिया जिले के ग्राम पंचायत बंधवा टोला में ठेकेदार की भ्रष्टाचार ने हितगारियों को नल जल मिलने से वंचित कर दिया है

हम आपको बता दे कि ग्रामीणों से सुचना मिली अनुसार बताया गया है कि ग्राम पंचायत बंधवा टोला के बैरियल मोहल्ला, एवं कई हितगारियों के नल से हवा निकल रहा है आज दिनांक तक 1 बूंद पानी नहीं आया
वही बताया गया है कि शासन के अनुसार पाइप लाइन की खुदाई कराकर 1 मीटर में डालना चाहिए लेकिन निर्माण कंपनी 1 फिट में डालकर चली गई है और जहां cc रोड तोड़कर बनवाना रहा वहां नहीं बनाया गया , जहां बनाया भी गया है , टेंडर के अनुसार 8 inc बनाना रहा जहां पर 3 इंच रोड डाली गई एवं मटेरियल गुणवत्ताविहीन लगाकर पूरी रोड भी नहीं बनाई गई
, सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर जांच शुरू की जाय , एवं निर्माण कंपनी द्वारा सही तरीके से पाइप लाइन उखाड़कर पुन पाइप लाइन डलवाई जय
जहां पाइप लाइन नहीं डाली गई वह पाइप डालकर एवं सही तरीके से सुधारकर सभी हितगारियों के घर तक पानी पहुंचाया जाय
समस्त ग्राम वाशियो की मांग है

उमरिया से रवि कुमार की रिपोर्ट

0
181 views

Comment