logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी प्रशासन अलर्ट: खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

इजरायल-ईरान तनाव के बीच जिला प्रशासन सतर्क, 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम—DM नितिका खंडेलवाल ने की सूचना साझा करने की अपील

टिहरी गढ़वाल | दिनांक: 20 मार्च 2026| Report: Kedar Singh Chauhan 'Pravar'

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के मद्देनज़र खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने भी अपने जनपद के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद टिहरी गढ़वाल के किसी भी विकासखंड, तहसील या ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहा है और किसी समस्या में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन तक पहुंचाई जाए।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति इन प्रभावित देशों में है, तो उसकी विस्तृत जानकारी—नाम, पिता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर, वर्तमान लोकेशन एवं संबंधित देश का विवरण—प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से लोग अपने परिजनों की कुशलक्षेम जान सकते हैं या किसी भी प्रकार की सूचना साझा कर सकते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम इस विषय में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है।

☎️ जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल हेल्पलाइन नंबर

📍 जिला आपदा कंट्रोल रूम:
☎️ 01376-234793
☎️ 01376-233433
📱 9456533332
📱 8126268098
📱 7465809009
📱 7983340807

🌍 अंतरराष्ट्रीय हेल्पलाइन (खाड़ी देश)
सऊदी अरब: 00-966-11-4884697
बहरीन: 9733948071, 97338400433
यूएई: 971-2-4492700

5
256 views

Comment