बानसूर में 37वां श्री श्याम महोत्सवः विशाल श्याम जागरण में उमड़े भक्त, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बानसूर में श्री श्याम सुमन मंडल बानसूर के तत्वावधान में 37वें श्री श्याम महोत्सव और विशाल श्याम जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देर रात तक बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।श्याम जागरण के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली (बालोतरा, राजस्थान) ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने “कीर्तन की है रात बाबा आज थान्ये आनो है" और “बाबा श्याम के दरबार खेला होली" जैसे लोकप्रिय भजन गाए।
भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय हो गया।महोत्सव में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम स्थल को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर बाहर से आए विभिन्न श्याम मंडलों का श्री श्याम सुमन मंडल बानसूर द्वारा सम्मान किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष धारासिंह सिंह यादव सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।