logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में तिरंगे का अपमान, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी


फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक परिसर में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक जर्जर आवास में करीब एक सैकड़ा से अधिक तिरंगे झंडे जमीन पर पड़े मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही तहसीलदार ओमप्रकाश, थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय और खंड विकास अधिकारी कमलेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तिरंगे झंडों को सुरक्षित कर उचित स्थान पर रखवाया।
खंड विकास अधिकारी ने मामले में पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन-बान-शान है, ऐसे में इसके अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

1
1402 views

Comment