logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओडिशा के युवाओं को गुजरात व पश्चिमी केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ने का अवसर

राउरकेला, 20 मार्च:
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम – चरण-छः कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इस चरण में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला को ओडिशा की ओर से नोडल संस्थान बनाया गया है, जो यह संस्थान गुजरात तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के लिए नोडल संस्थान के रूप में कार्य कर रहे भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के साथ मिलकर कार्यक्रम का समन्वय करेगा।
कार्यक्रम के तहत ओडिशा के चयनित युवा गुजरात और केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 5 से 7 दिन की शैक्षणिक व सांस्कृतिक यात्राओं में भाग लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न विकास पहलों से परिचित होंगे।
यह कार्यक्रम 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए खुला है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना (और नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवक तथा युवा पेशेवर शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला, में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत, प्रो. विनी राउतराय, इस चरण में ओडिशा की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त की गई हैं। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा,
“युवा संगम के चरण-छः में ओडिशा को गुजरात राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के साथ जोड़ा गया है। चयनित प्रतिभागी पाँच से सात दिन की यात्राओं में भाग लेंगे, जहाँ वे स्थानीय समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों और विकास पहलों से जुड़ेंगे। मैं ओडिशा के योग्य युवाओं से आग्रह करती हूँ कि वे इस पहल का लाभ उठाकर अपने दृष्टिकोण का विस्तार करें, सार्थक संबंध विकसित करें और राष्ट्रीय मंच पर ओडिशा की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतिनिधित्व करें।”

आवेदन कार्यक्रम के आधिकारिक पोर्टल ebsb.aicte-india.org के माध्यम से किए जा रहे हैं और अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

यह पहल पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी जैसे पाँच विषयगत स्तंभों पर आधारित है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश की विविधता और विकास पहलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।

0
121 views

Comment