logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेमौसम बारिश से फिरोजाबाद में जनजीवन अस्त-व्यस्त,आलू किसानों को भारी नुकसान

फिरोजाबाद जनपद में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश और आंधी के कारण खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे आलू की तैयार फसल सड़ने के कगार पर है।
किसानों का कहना है कि आलू खुदान
के समय हुई इस बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई जगहों
पर फसल की गुणवत्ता भी खराब हो गई है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने की संभावना भी कम हो गई है।

😟 किसानों की चिंता बढ़ी:

लागत निकालना मुश्किल, फसल खराब होने का खतरा बढ़ा, मंडी में कम कीमत मिलने की आशंका

📢 किसानों की मांग:
नुकसान का सर्वे कराया जाए
उचित मुआवजा दिलाया जाए
📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश

12
1024 views

Comment