उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन 2027 से पहले प्रदेश के करीब 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन 2027 से पहले प्रदेश के करीब 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी है। अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर तकनीकी सहायकों तक के वेतन में 8 से 11 हजार रुपए तक की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल माह से लागू होगा।