अन्नाद्रमुक चार दिन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी,निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा करेगी:पलानीस्वामी
नयी दिल्ली/चेन्नई: 20 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी तथा दलों को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों की औपचारिक घोषणा चार दिन में कर देगी।
पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।