logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की नई जिला महानगर कमेटी का गठन


धनबाद : आज लुंबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के धनबाद जिला समिति के अध्यक्ष बिनोद रवानी के नेतृत्व में धनबाद जिला महानगर कमेटी का गठन किया गया।

नवगठित कमेटी में रंजीत कुमार को अध्यक्ष और अशोक कुमार को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव गुड्डू रवानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र बर्मा ने दिया।

अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि इस कमेटी से शहर में संगठन और समुदाय की मजबूती बढ़ेगी। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि सामाजिक संगठन परिवार की तरह होता है और परिवार की रक्षा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने नवगठित कमेटी को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में चंद्रवंशी समाज का विकास सुनिश्चित होगा।

जिला अध्यक्ष बिनोद रवानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा, “मेरा उद्देश्य समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना और सभी समस्याओं का सार्वजनिक समाधान करना है और मैं इसे लगातार करता रहूंगा।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन रवानी, जगदीश रवानी, विजय राम रवानी, शक्ति रवानी, अमरजीत कुमार, दीपक रवानी, रवि रवानी, आचार्य जगदीश चंद्र रवानी, भोला राम, संजय रवानी, हरिपद रवानी, अजय रवानी, जीरखान सिंह, नागेंद्र रवानी, पिंटू रवानी, सुनील रवानी, विकास सिंह, अजय रवानी, विजय रवानी, विष्णु रवानी, वरुण रवानी, विकास बजरंगी, राहुल चंद्रवंशी, पवन रवानी, कुणाल चंद्रवंशी, समीर रवानी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

इस गठन के साथ ही धनबाद महानगर में चंद्रवंशी समाज की गतिविधियों को नए नेतृत्व और दिशा-निर्देश मिलेंगे, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में नई गति आएगी।

3
4246 views

Comment