logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर बुलेट सवारों का हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट; VIDEO वायरल

शाहजहांपुर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर मामूली मजाक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बुलेट सवार युवकों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ देखी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारियों से उनका मजाक हुआ, जो कुछ ही देर में कहासुनी और गाली-गलौज में बदल गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले मौके पर ही धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद युवक कुछ देर के लिए चले गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद वे दोबारा लौटे और कर्मचारियों के साथ फिर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने हेलमेट से हमला करने का भी प्रयास किया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। सूचना मिलने पर पंप मालिक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, मारपीट के बाद भी आरोपी युवक गाली-गलौज करते रहे और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सदर थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0
166 views

Comment