logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिपरिया बाकल में आज वीरांगना अवंतीबाई का गौरवोत्सव, भव्य प्रतिमा का अनावरणजीतू पटवारी, विवेक तन्खा सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरिया बाकल में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की नवनिर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को किया जाएगा। यह प्रतिमा राज्यसभा सांसद Vivek Krishna Tankha की सांसद निधि से निर्मित की गई है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक Kunwar Saurabh Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Jitu Patwari, राज्यसभा सांसद Vivek Krishna Tankha, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता Sadhana Bharti सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आगमन होगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम पिपरिया बाकल पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।यह आयोजन वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य और बलिदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

2
1285 views

Comment