पिड़ावा: पिड़ावा थाना पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹55 हजार जब्त
पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थानाधिकारी रामपाल ने गश्त के दौरान आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा व 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
Aima media झालावाड़