logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भिवाड़ा में 23 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा,25 तारीख को जागरण होगा 26 में भंडारे का आयोजन*

“राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र के ग्राम भिवाड़ा से एक बड़ी धार्मिक खबर सामने आ रही है… जहां इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
गांव में कालका माता, जीण माता, शनिदेव और भैरू बाबा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं… और आज मंदिर परिसर में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने कामौके पर पहुंचकर
खैरथल-तिजारा के ग्राम भिवाड़ा की… जहां मंदिर परिसर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है।
आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ माता के जयकारे लगाते नजर आए… पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ मंदिर परिसर गूंज उठा।
ग्राउंड पर मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि 22 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी… जिसके बाद 23 मार्च को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।
वहीं 25 मार्च की रात को भव्य जागरण और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा… जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इसके अलावा 26 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है…
पूरे आयोजन की खास बात यह है कि इसे ग्राम भिवाड़ा के राजपूत एवं मीणा समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है… जो आपसी एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।”

11
42 views

Comment