logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले, प्रमुख विभागों के मुखिया बदले

AIMA MEDIA (20 मार्च 2026, अजमेर):
​राजस्थान सरकार ने कल देर रात एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य के 25 वरिष्ठ IAS और 9 प्रमुख IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल के जरिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है।
​अलोक गुप्ता को मिला बड़ा जिम्मा, प्रवीण गुप्ता को खेल विभाग
​इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम अलोक गुप्ता का है, जिन्हें अब UDH विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही, वो अध्यक्ष, हाउसिंग बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं, प्रवीण गुप्ता को पर्यटन विभाग से हटाकर युवा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
​अजितभ शर्मा बने अध्यक्ष, राजस्व मंडल (अजमेर)
​अजमेर के लिए महत्वपूर्ण खबर यह है कि वरिष्ठ IAS अजितभ शर्मा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आरती डोगरा को Discoms और संपूर्ण ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अखिल अरोड़ा को अब केवल सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है, और वो एसीएस सीएम के पद पर रहेंगे। हेमंत गेरा को प्रमुख सचिव, PHED और सरवण कुमार को संभागीय आयुक्त जयपुर नियुक्त किया गया है।
​IPS तबादलों में भी फेरबदल
​9 IPS अधिकारियों के तबादलों में, हनुमान मीणा को डीसीपी क्राइम और योगेश गोयल को एसपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि विरोध और दबाव के चलते, कई जिलों के एसपी पांच दिन के भीतर ही बदल दिए गए हैं।
​इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और आगामी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

5
67 views

Comment