logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेक पब्लिक स्कूल पाली द्वारा हिन्दू नववर्ष पर निकाली चरित्र निर्माण जागरूकता रेली

विवेक पब्लिक स्कूल पाली द्वारा हिन्दू नववर्ष पर निकाली चरित्र निर्माण जागरूकता रैली

पाली - विवेक पब्लिक स्कूल पाली एवं भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जोधपुर के तत्वाधान में आज गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के उपलक्ष भारत नशे से मुक्त चरित्रवान एवं चेतनावान हो इस लक्ष्य को लेते हुए लोगों में जन जागृति पैदा करने के लिए शहर में रैली निकाली गई।
बंशी जांगिड़ ने बताया कि इससे पूर्व विद्यालय परिसर में आदि शक्ति जगत जननी मां जगदंबा की 1 घंटे का आरती क्रम पूर्ण किया गया जिसमें स्कूल स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावकों ने श्रद्धा-भक्ति से भाग लिया। उसके बाद भगवती मानव कल्याण संगठन जोधपुर से बंशी जांगिड़, सोहन जांगिड़, अशोक जांगिड़, मनीष जांगिड़, श्रवण जांगिड़ एवं विद्यालय व्यवस्थापक रमाकांत मिश्रा, मांगीलाल सुथार, एडवोकेट रेवत सिंह, की मोजूदगी में रेली निकाली गई।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य

22
1848 views

Comment