logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीं विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के पदाधिकारियों का रोहट में भव्य स्वागत सम्मान, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के पदाधिकारियों का रोहट मे भव्य स्वागत सम्मान, सामाजिक एकता का दिया संदेश।
रोहट- श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के गुरूवार अमावस्या को जांगिड़ समाज छात्रावास रोहट पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में समाज बंधुओं में जबरदस्त उत्साह और सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला।
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष शेषाराम पाखरवड़, सचिव ओमप्रकाश लुंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, प्रचार मंत्री घेवरचंद आर्य, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल नागल तथा जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ का विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति रोहट अध्यक्ष किशनलाल गुगरियां के नैतृत्व में समाज पदाधिकारियों द्वारा परम्परागत साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
पाली समाज अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ ने अपने स्वागत भाषण में समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए मिल-जुलकर रहने और एक दुसरे के सुख दुःख में साथ देने की बात कही उन्होंने कहा की संगठन में ही शक्ति होती है और एकता में ही बल होता है। सचिव ओमप्रकाश जांगिड़ एवं कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा ने भी सम्बोधित किया। जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज को जोड़ने, नई दिशा देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका मिलती हैं। अंत में सभी ने समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संरक्षक अणदाराम रालडिया, बालूराम माकड़, हड़मानराम गुगरिया, नारायणलाल रालडिया, सोनाराम बरड़वा, भंवरलाल मांकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्माराम गेपाल, उपाध्यक्ष पपाराम निसान, कोषाध्यक्ष शंभूराम, सह कोषाध्यक्ष श्रवणराम किंजा, मंत्री भंवरलाल कुंतड़, सहमंत्री बालूराम सांड, सचिव मांगीलाल भद्रेचा, संगठन मंत्री घनश्याम सांड, सह संगठन मंत्री पेमाराम गुगरिया, प्रवक्ता श्रवणराम भूदड़ एवं व्यवस्थापक रमेश कुमार सहित समाज के कई गणमान्य जन मोजूद रहे। अंत में समाज अध्यक्ष किशनलाल गुगरियां ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भंवरलाल मांकड़ ने किया।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य

16
792 views

Comment