logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बानसूर के RCI कैंपस में सजेगा 'ग्रामीण खेल महोत्सव' का मंच; अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशासनिक अधिकारी बढ़ाएंगे शोभा

बानसूर। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज फाउंडेशन ट्रस्ट और युवा एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के 'माय भारत' अभियान के तहत तीन दिवसीय 'ग्रामीण खेल महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। यह महाकुंभ 20 मार्च से 22 मार्च 2026 तक RCI स्कूल कैंपस, बानसूर में आयोजित किया जाएगा।
राज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस उपखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, ऊँची कूद, लम्बी कूद और 100 व 400 मीटर की दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी रमाकांत गुप्ता (IPS), पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, डीआईजी देवेन्द्र बिश्नोई सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विशेष आकर्षण के रूप में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक, कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल और अंतरराष्ट्रीय कोच नरेश नरवाल भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे।

35
67 views

Comment