शाखा का वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
शाहगंज (जौनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा द्वारा संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन स्थानीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोज जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में समरसता, एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठित होकर समाज में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रहरी एडवोकेट ने की। इस अवसर पर नगर सहकार्यवाह दिलीप जी, नगर कार्यवाह हनुमान गुप्ता, जिला बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार, मुख्य शिक्षक अजय, अभिषेक, विशेष जायसवाल, अभिमन्यु, सुनील, अमित, सोनू, हरिओम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अंग्रेजी नववर्ष के स्थान पर भारतीय नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) मनाने पर बल देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अनुशासित पथ संचलन के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने एकता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।