मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में नतमस्तक हुईं निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में नतमस्तक हुईं निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू
होशियारपुर ()। नगर निगम कमिशनर मैडम ज्योति बाला मट्टू भरवाई रोड स्थित मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में नतमस्तक होने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजन उपरांत मंदिर का भ्रमण करके वहां की जाती धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर की भव्यता एवं धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की सराहना की तथा कहा कि यहां आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में नगर निगम की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रधान श्याम लाल की अगुवाई में उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय कश्यप, दिनेश गुप्ता, अश्विन शर्मा छोटा व विकास शर्मा मौजूद थे।