logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में कल 20 मार्च से विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का शुभारंभ कपूरथला /दलजीत अज्नोहा

स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में कल 20 मार्च से विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का शुभारंभ
कपूरथला : स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 मार्च से 22 मार्च तक हॉकी के मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर में और कबड्डी मुकाबले गुरुद्वारा सतसर, बाईपास भुल्लथ ( कपूरथला) के निकट 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक करवाया जा रहा है। जिसमें करोड़ो के इनामों के इनाम आयोजकों द्वारा की खिलाडियों के रखे है। उक्त विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ को लखविंदर सिंह लख्खी , इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी जस्सा सिकन्दरपुरियां, बल कारपोरेशन के मोहनवीर सिंह बल , सनी गोराया , परमिंदर, मीत और हरजीत द्वारा स्पोंसर किया जा रहा।
विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ में हॉकी सीनियर पुरष मुकाबलों में पहले इनाम 15 लाख , हॉकी सीनियर महिलाओं के मुकाबलों में 5 लाख इनाम रखा गया है। इसके इलावा बेस्ट प्लेयरस ऑफ फाइनल मैच के लिए हार्ली डेविसन मोटरसाइकिल और बेस्ट प्लेयरस ऑफ़ टूर्नामेंट के लिए तीन लाख का नकद इनाम रखा गया है। इसके इलावा कबड्डी के मुकाबलों में 85 किलो वर्ग के मुकाबले का इनाम साढ़े आठ लाख, 65 किलो वर्ग के मुकाबले का इनाम साढ़े छे लाख, 85 किलो वर्ग के मुकाबले का इनाम का पांच लाख और महिला वर्ग के मुकाबले का इनाम पांच लाख रखा गया है। इसके इलावा तीन सौ हार्ली डेविसन ,केटीएम बुलेट, हौंडा मोटरसाइकिल तथा ट्रेक्टर के इनाम दिए जायेगे।

0
0 views

Comment