logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोयला लोडिंग व्यवस्था का जायजा, पूर्व मध्य रेलवे के पीसीसीएम का बरकाकाना–टोरी रेलखंड निरीक्षण


धनबाद | 19 मार्च 2026-:East Central Railway के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक Amitabh Prabhakar ने बरकाकाना क्षेत्र एवं टोरी–शिवपुर कोयला लोडिंग रेलखंड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओएसबीके साइडिंग बरकाकाना, भुरकुंडा रेलवे साइडिंग, भुरकुंडा-शिवपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, शिवपुर स्टेशन एवं रनिंग रूम का जायजा लिया। इसके साथ ही फुलबसिया रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोयला लोडिंग पॉइंट्स, वाणिज्यिक व्यवस्थाओं और परिचालन से जुड़े पहलुओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही Central Coalfields Limited (CCL) के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कोयला लोडिंग प्रणाली को और अधिक सुचारु, प्रभावी और पारदर्शी बनाना बताया गया।

इस मौके पर धनबाद मंडल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

2
2270 views

Comment