मुसलमानो के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया और ईद उल फित्र की शुभकामनाएं प्रदान की
दौसा-महवा-ग्रामीण
क्षेत्र के महवा कस्बे के गांव खेड़ला बुजुर्ग में पूर्व सरपंच संजय सिंह ने अपने निज निवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं ने संभाली। इफ्तार के दौरान खजूर, जूस, फल और हल्के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। रोज़ा खोलने के बाद सभी लोगों ने मिलकर इमाम साहव मोहम्मद तौफीक उमर के पीछे नमाज़ अदा की और एक-दूसरे के लिए अमन और तरक्की की दुआ की।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत हमारे स्व. श्री हरीसिंह जी महुआ साहब भूतपूर्व मुख्य सचेतक के द्वारा 40 साल पहले महुआ से की उसके बाद उन्होंने अपने गाँव खेड़ला बुजुर्ग में 15 साल पहले इस कार्यक्रम क्रम की शुरुआत की अब महुआ साहब तो हमारे बीच रहे रहे पर उनके पुत्र उनकी इस परम्परा को आगे बढ़ा रहे है जिससे हिन्दू और मुस्लिम भाईचारा बना रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की सराहना की। यह इफ्तार पार्टी गांव में सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आई |
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुआ ने इमाम साहब का साफा पहनाकर स्वागत किया और मुस्लिम भाइयो ने प्रमुख साहब और पूर्व सरपंच संजय सिंह का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया |
इस मौके पर हाजी इब्राहीम शाह, हाजी अब्दुल गनी, इमामुद्दीन शाह, सलमान, रामदयाल गुर्जर, गोविन्द सिंह, दीनदयाल गुर्जर, मोहन सिंह, जनक गुर्जर, अशोक, रोहित, हकीमुद्दीन खान, मकबूल हुसैन, हाजी रमजानी, अनसार, नरसी एवम गांव के सभी पंच पटेल उपस्थित थे
सुबान खान
महवा दौसा राजस्थान