गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 3 दिनों का गुरमत समागम समाप्त
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 3 दिनों का गुरमत समागम समाप्त
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी गांव नडालों में संत बाबा नरिंदर सिंह जी-संत बाबा बलविंदर सिंह जी श्री हजूर साहिब वालों की सरपरस्ती और जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी कार सेवा वालों की देख-रेख में अमावस्या दिवस को समर्पित मनाया जा रहा 3 दिनों का धार्मिक समागम आज समाप्त हो गया। �आज पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ के भोग पाए गए। उपरांत गुरमत समागम दौरान भाई वीर जतिंदर सिंह जी मलकपुर वाले, भाई सुखदेव सिंह जी खालसा नडालों और अन्य जत्थों की ओर से समागम में पहुंची संगतों को गुरबाणी कथा-कीरतन द्वारा निहाल किया। इस अवसर पर मंच संचालन की सेवा बाबा जरनैल सिंह नडालों ने बाखूबी निभाई, बही श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त श्री अमृतसर साहिब से पहुंचे सिंह साहिबान और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को गुरु घर को बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी कार सेवा वालों ने किया।इस अवसर पर श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब से पहुंचे ज्ञानी जगतार सिंह जी, ज्ञानी जोगिंदर सिंह जी, भाई दिलबाग सिंह जी, भाई अमरजीत सिंह जी और भाई जगदीप सिंह जी की ओर से जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी को संयुक्त रूप में गुरु घर की वख्शिश सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेड ग्रंथी भाई आकाशदीप सिंह बसरके गिल्लां, अमरजीत सिंह खालसा जंगलीआणा, लखविंदर सिंह बिंदा, धर्मिंदर सिंह सोनू, दलवीर सिंह भट्टी, दिलावर सिंह, गुरचरण सिंह, कुलदीप सिंह नडालों, किशन सिंह , बाबा बिंदर सिंह, नवजोत कौर, हरभजन कौर, मन्नत सिंह, बलवंत कौर भाणा, बीबी सुरिंदर कौर महिलपुर, गुरअवतार सिंह, रजिंदर कौर, बीबी शिंदे, सुखजीत कौर, कमलजीत कौर, करमजीत कौर, सनी कुमार, प्रमीला कौर, नंबरदार नाजर सिंह नसीराबाद आदि मौजूद थे।