युवा स्वर्ण व्यवसायी सूरज की मौत से मोहम्मदगंज में शोक का माहौल
मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
मोहम्मदगंज के स्वर्ण व्यवसायी सूरज सोनी 30 वर्षीय का सड़क दुर्घटना में हुई मौत से मोहम्मदगंज में शोक का माहौल है।सूरज बैटरी दुकान व्यवसायी बिनोद सोनी का एकलौता पुत्र था।मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की दोपहर सूरज का शव उसके निवास स्थान पहुचते ही कोहराम मच गया।मृतक के आवास पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,सभी की नम आंखे सूरज की एक झलक पाने को बेताब दिखे,सूरज हंसमुख, मिलनसार व्यक्ति था,उसके निधन से लोग काफी दुखित है।शव का दाह संस्कार स्थानीय कोयल नदी घाट पर किया गया,जहाँ मुखाग्नि मृतक के पिता बिनोद सोनी ने दिया।इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।मालूम हो कि
सूरज सोनी की शादी एक वर्ष पूर्व लेस्लीगंज निवासी नंदकिशोर सोनी की बेटी के साथ हुई थी। वह एक दिन पहले ही ससुराल आए थे। बुधवार की संध्या रिश्तेदार से मिलने प्रखंड कार्यालय के समीप जा रहे थे। इसी दौरान पेशाब करने के क्रम में अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।