logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बानसूर में ओलावृष्टि का कहर, फसलों को नुकसान तेज हवाओं के साथ बारिश से बदला मौसम, किसानों ने मांगा मुआवजा*

बानसूर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए किसानों की चिंता बढ़ा दी। गुरुवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि का रूप ले - लिया। होलावास, दांतली पहाड़ी और हाजीपुर सहित आसपास के 1 गांवों में गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की बालियां झुक

गईं और कई जगहों पर फसल पूरी तरह बिछ गई। इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरता देख काफी चिंतित नजर आए। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बानसूर का तापमान गिरकर करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंडक महसूस की गई। हालांकि आमजन को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के

लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

1
245 views

Comment