श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई जलयात्रा,हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल
मोहम्मदगंज, पलामू (झारखंड)
प्रखंड के भजनिया गांव में आयोजित श्री रामचरित नवाह्न परायण महायज्ञ के तहत गुरुवार को गाजे-बाजे, ढोल-ताशों के साथ पूरे हर्षोल्लास में जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा में मुख्य यजमान सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह उर्फ मंटू सिंह अपनी पत्नी के साथ यज्ञ स्थल स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किये।
इसके बाद जलयात्रा में शामिल हजारों महिला, पुरुष और बच्चों के साथ शोभायात्रा यज्ञ परिसर से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए देवी मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात श्रद्धालु मुख्य मार्ग होते हुए पवित्र काशीस्त्रोत कोयल नदी के संगम स्थल पर पहुंचे।
वहां इंदौर (मध्य प्रदेश) से आए यज्ञाचार्य पंडित वेदांत उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाये। जल भरने के उपरांत श्रद्धालु जल से भरे कलश को पुनः यज्ञ स्थल पर लाकर विधिवत स्थापित किए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।जलयात्रा में भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह,कामेश्वर सिंह,सीबीरमन सिंह,नर्वदेश्वर सिंह,मानिकचंद्र शर्मा,धीरेन्द्र कुमार,विश्वनाथ चौधरी,वंशरोपन सिंह,कामता मेहता,मनोज सिंह,राकेश कुमार सिंह भैया जी,हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार,अनिल मेहता,गोकुल गुप्ता,बिरजू चौधरी,मनीष सिंह,नागेंद्र सिंह,पप्पू प्रजापति, शुभम सिंह,रामबालक गुप्ता,राजू मेहता,सुनील मेहता,रामसुंदर मेहता,रामचन्द्र मेहता सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु और यज्ञ समिति के लोग शामिल रहे।