logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तोपचांची के मोराडीह में ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ


धनबाद | 19 मार्च 2026-:तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा पंचायत अंतर्गत मोराडीह गांव में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीणों से जल संसाधनों के संरक्षण और योजनाओं के सफल संचालन में सहयोग की अपील की। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (SVS) को ग्रामीणों को हस्तांतरित करते हुए नियमित जलकर भुगतान करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जलसहियाओं और ग्रामीणों ने जल बंधन, जल वंदना एवं जल शपथ लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय मोराडीह के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया।

इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जलसहिया और आसपास के 16 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना रहा।

3
1462 views

Comment