logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाजोली में भालू का तांडव, वन विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे
ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है।
वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप
ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि:
मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती।
दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है।
खेती किसानों पर संकट _
वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग _
वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

9
846 views

Comment