भाली गांव में रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ को लेकर निकाली गई यात्रा,यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
मोहम्मदगंज, पलामू (झारखंड)
प्रखंड के भाली गांव में आयोजित श्री रामचरित नवाह्न परायण महायज्ञ के तहत गुरुवार को गाजे-बाजे, ढोल-ताशों के साथ पूरे हर्षोल्लास में जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा में मुख्य यजमान संतोष कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ देवीधाम मन्दिरमें विधिवत पूजा-अर्चना किये।
इसके बाद जलयात्रा में शामिल हजारों महिला, पुरुष और बच्चों के साथ शोभायात्रा यज्ञ परिसर से निकलकर गांव का भ्रमणकरतेहुए ,गोडाडीह,कवलपुरा,रसूलपुर,माली,लटपौरी, भजनिया मुख्य मार्ग से होते हुए पवित्र काशीस्त्रोत कोयल नदी के संगम स्थल पर पहुंचे।
वहां अयोध्या( उत्तरप्रदेश) से आए यज्ञाचार्य पंडित प्रज्ज्वल मिश्रा,रत्नेश पांडेय,आयुष्मान शास्त्री,हर्षिश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाये। जल भरने के उपरांत श्रद्धालु जल से भरे कलश को लेकर भजनिया,बेगमपुरा गांव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर लाकर विधिवत स्थापित किए।जलभरी का सम्पूर्ण कार्य श्री वेणुगोपाल मन्दिर वृद्धखैरा (झारखंड) के महंत श्री विष्णुचित्त स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ
पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।जलयात्रा में उदय सिंह,कुंदन सिंह,दीपक सिंह,विकास शर्मा,सुखाडी यादव,अशोक सिंह,बिट्टू सिंह,राजेन्द्र सिंह,अनिल सिंह सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु और यज्ञ समिति के लोग शामिल रहे।