logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिन्दू नववर्ष पर अमृत महोत्सव पार्क में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 150 लोगों की सहभागिता

धनबाद | 19 मार्च 2026-:धनबाद के अमृत महोत्सव पार्क में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भारत विकास परिषद्, धनबाद मुख्य शाखा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने भाग लिया और पूरा माहौल उत्साह व उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद भारत माता की आरती और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिससे देशभक्ति का वातावरण बना। उपस्थित लोगों के बीच अल्पाहार का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों की झलक देखने को मिली। वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, पवित्र तुलस्यान, योगेंद्र तुलस्यान, दीपक गुप्ता, एम.के. सिंह, परेश ठक्कर, अजय प्रसाद, पंकज सिंह, संजय जैन और सोमनाथ पुर्थी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5
3374 views

Comment