logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा बजट, नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना ने केंद्र सरकार को घेरा। डीपी सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना द्वारा कड़ा विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना अध्यक्ष डी पी सैनी ने किया, जबकि संयोजन कांग्रेस अनुसूचित जाति बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कालोडीया ने संभाला। बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नगर अध्यक्ष डी पी सैनी ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है और गैस सिलेंडरों महंगाई एवं किल्लत ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है।
भाजपा की कुनीतियों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की विफलताएं बताने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।

विरोध प्रदर्शन और बैठक के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सिंघाना नगर अध्यक्ष डीपी सैनी, कांग्रेस अनुसूचित जाति बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कालोडीया, नगर उपाध्यक्ष लक्की शर्मा, इकबाल खान, महासचिव रवि मीणा, सचिव सुरेश कुमार, ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम, ब्लॉक संगठन महामंत्री रवींद्र रॉकी, कार्यालय प्रभारी महावीर सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत, मीणा समाज जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मीणा, अध्यक्ष सुभाष मीणा, छाजू राम सैनी, रतनलाल, घीसाराम, महिपाल, अमन, विक्रम सिंह, मैक्स नायक, दिनेश सैनी, दीपक, जितेंद्र एवं मदन लाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
89 views

Comment