logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, एक से नकदी-जेवरात पार





फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंशपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाया। इनमें से एक घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कंशपुर निवासी गजेंद्र सिंह तोमर के घर में चोर छत के रास्ते बल्ली के सहारे दाखिल हुए। इसके बाद जीने से नीचे उतरकर घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।
चोरों ने गांव के ही लोकेन्द्र सिंह और हर्षवर्धन सिंह के घरों में भी सेंध लगाने का प्रयास किया, हालांकि वहां से उन्हें कोई खास सामान हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन सिंह के घर से चोर दो बक्से उठा ले गए थे, लेकिन उनमें कपड़े मिलने पर उन्हें तोड़कर वहीं फेंक दिया।
सुबह जब गजेंद्र सिंह तोमर की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल कल्याणपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

7
918 views

Comment