logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया में युवा नेतृत्व का सम्मान, विधायक मनीष कुमार ने छात्र जदयू अध्यक्ष को किया सम्मानित

संवाददाता । अंग संदेश।

धोरैया (बांका) | 19 मार्च 2026
धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह को अंगवस्त्र, बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पार्टी में युवाओं की भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने श्रवण कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिल रही है।
सम्मानित होने पर श्रवण कुमार सिंह ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, रितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

धोरैया जदयू कार्यालय में छात्र जदयू अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह को सम्मानित करते विधायक मनीष कुमार

✍️ रिपोर्ट, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪 धोरैया (बांका)

3
25 views

Comment