चिड़ावा में एलन कैरियर इंस्टीट्यूट का एपीएस स्कूल में भव्य शुभारंभ
एपीएस स्कूल चिड़ावा में दिनांक 20 मार्च 2026 को एलन कैरियर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पहले इस संस्था ने दिनांक 8 मार्च 2026 को कक्षा 6 वीं से कक्षा11 वीं तक के बच्चों का एलन शार्प नाम से एक टेस्ट लिया था जिसका मकसद क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं की पहचान करना तथा कैश प्राइज एवं स्कॉलरशिप देकर उनका मनोबल बढ़ाना था। कल उन सभी बच्चों को कैश प्राइज एवं स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया जाएगा। कल के सम्मान समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित काफी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही बच्चों के भविष्य की दिशा निर्धारित कर उनका सही मार्ग दर्शन करना और उचित प्रशिक्षण देना भी है। एलन संस्था के एपीएस स्कूल में आने से आज चिड़ावा एवं आस -पास के क्षेत्र के बच्चों के लिए बहुत सुविधा हुई है।बहुत से लोगों ने एक राहत की साँस ली है कि अब उनके बच्चों को जेईई तथा नीट की तैयारी हेतु सीकर और कोटा नहीं जाना पड़ेगा। अब एपीएस चिड़ावा में भी क्षेत्र के बच्चे एलन कैरियर इंस्टीट्यूट से जेईई तथा नीट की तैयारी कर सकेंगे।