उन्नाव उत्तर प्रदेश
उन्नाव में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा 🚨
एक ही खेत तीन बैंकों में गिरवी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग और जमीन रजिस्ट्री सिस्टम दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सदर क्षेत्र की रहने वाली शकुंतला नाम की महिला ने साल 2015 में माखी थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार उर्फ राजू से खेती की जमीन खरीदी थी।
लेकिन पारिवारिक बीमारी के कारण वह समय पर जमीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) नहीं करा सकीं।
इसी बीच विक्रेता ने कथित तौर पर बड़ा खेल कर दिया—
👉 उसी जमीन को
बैंक ऑफ बड़ौदा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
आर्यावर्त बैंक
तीनों बैंकों में गिरवी रखकर लोन उठा लिया।
कैसे खुला राज?
जब पीड़िता म्यूटेशन कराने तहसील पहुंचीं, तो पता चला कि जमीन पहले से ही बैंकों में बंधक है।
इस वजह से उनका दाखिल-खारिज रोक दिया गया।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
❗ एक ही जमीन पर तीन-तीन बैंकों ने लोन कैसे पास कर दिया?
पीड़िता का आरोप
जब महिला बैंकों में जानकारी लेने पहुंचीं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार तक किया गया।
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई ⚖️
पहले पुलिस में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता ने अदालत का रुख किया।
अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जिसमें शामिल हैं—
✔️ विक्रेता राजकुमार उर्फ राजू
✔️ तीनों बैंकों के तत्कालीन कर्मचारी
धाराएं: जालसाजी, साजिश और अभद्रता
पुलिस क्या कह रही है?
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के अनुसार, मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।