logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भू-विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन

भूमि विवाद से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना परिसरों में “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन किया गया।
इस दौरान आयोजित शिविरों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मामलों की समीक्षा की। संबंधित पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी और विवाद की स्थिति को कम किया जा सके।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Report Anand kishor

0
35 views

Comment