logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैत्र नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, माता रानी की झांकी का नगर आगमन


नोहटा। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब माता रानी की भव्य झांकी का नगर आगमन हुआ। डीजे और बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे उत्साह के साथ माता रानी का स्वागत किया गया।
नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झांकी बाल खंडन माता मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माता रानी का स्वागत एवं पूजन किया। नवरात्रि के अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु अपने-अपने घरों के देव स्थानों पर माता की आराधना कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
बाल खंडन माता मंदिर, नोहटा में बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा को विधिवत विराजमान किया गया। झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें सिर पर कलश रखे कन्याएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस वर्ष का विशेष आकर्षण यह है कि लगातार दूसरे वर्ष माता महाकाली की विराट प्रतिमा को भी मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक माता रानी की सेवा और आराधना में लीन रहेंगे।

8
414 views

Comment