logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#डबल मर्डर का #प्रतापगढ़ प पुलिस ने किया खुलासा

#डबल मर्डर का #प्रतापगढ़ प पुलिस ने किया खुलासा

थाना अंतू क्षेत्र में महिला व पुत्र की हत्या के दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

➡️ थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार

➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त रणबहादुर मौर्या गिरफ्तार, 01 अदद आलाकत्ल कुदाल बरामद-
थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पारा हमीदपुर में 01 महिला एवं उसके पुत्र की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में 01 महिला (उम्र लगभग 42 वर्ष) एवं उसका पुत्र उम्र लगभग 14 वर्ष के शव उनके घर में पाए गए, जिनके सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों द्वारा अपने पटीदारों पर संदेह व्यक्त किए जाने के आधार पर थाना अंतू पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

सूचना प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिवत की गई।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।

*प्रकरण की गहन विवेचना के दौरान* तथ्य प्रकाश में आए कि उक्त नामजद अभियुक्त घटना में संलिप्त नहीं पाए गए। उक्त अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस का लोप किया गया । जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि मृतका के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे, एवं रणबहादुर मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या निवासी ग्राम पारा हमीदपुर, थाना अंतू प्रतापगढ़ से भी अवैध संबंध थे । घटना के समय मृतका वीडियो कॉल पर वार्ता कर रही थी, जिसे देखकर अभियुक्त आक्रोशित हो गया और कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतका का पुत्र, जो पास में सो रहा था, जाग गया और घटना देख ली, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसकी भी हत्या कर दी गई । मौके से मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी अंतू श्री अभिषेक कुमार सिरोही* नेतृत्व में *थाना अंतू निरीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार यादव मय हमराह व स्वॉट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया (मय प्रथम व दित्तीय टीम) मय हमराह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 58/26 धारा 103(1)/351(3) बी0एन0एस0 थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित 01 अभियुक्त रणबहादुर मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या नि०ग्राम पारा हमीदपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल कुदाल के साथ थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ककरहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।

#पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त रणबहादुर मौर्या ने बताया कि जो मेरे घर के पास दोहरे हत्या काण्ड में 01 महिला व उसके बेटे की हत्या की घटना हुई थी उनकी हत्या मैंने ही की थी। मेरा और महिला से करीब 03 वर्ष से प्रेम सम्बन्ध था। फिर भी वह कई लोगो से वार्ता करती थी जिसे मैंने कई बार अन्य लोगो से बात करने से मना किया किन्तु वह नही मान रही थी और मुझे धोखा दे रही थी जबकि मैं मृतका महिला व उसके पूरे परिवार का पूरा खर्च व देखभाल करता था। घटना के समय भी वह किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी। यह देखकर मैं गुस्सा हो गया। और उसी आवेश मे आकर मैंने शिवपती के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिससे वह मौके पर ही मर गयी उसी समय उसका लड़का औरव जो बगल मे सो रहा था। जाग गया और चिल्लाना चाहा तो मैंने अपने आप को फंसता देख उसे भी उसी कुदाल से सिर पर वार कर मार दिया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतका के पुत्र को मारने की मेरी कोई मंशा व नियत नही थी। केवल अपने आप को बचाने के लिये मैंने उसकी की जान ले ली। आप लोगो को जानकारी होने पर मैं गाँव मे ही छिप-छिप कर रह रहा था अन्तिम संस्कार मे भी मैं नही गया था । आज मैं बाहर भागने के लिये निकला था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल कुदाल को बरामद किया गया ।

अभियुक्त का विवरण-
01. रणबहादुर मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या नि०ग्राम पारा हमीदपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।

बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल कुदाल बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण-
निरीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 श्री रामनरेश, उ0नि0 श्री सुरेश यादव व उ0नि0 श्री रविन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी ऋषिकेश, आरक्षी रणजीत सिंह, म0 आ ज्योति सिंह मय चालक आरक्षी उपेन्द्र यादव थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ ।

स्वॉट टीम-
प्रथम टीम- स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया,आरक्षी अरविन्द दुबे,का0 जागीर सिंह, का0 सनोज, का0 आशुतोष पाण्डेय मय चालक राजेन्द्र कुमार ।
द्वितीय टीम- उ0नि0 श्री दिनेश सिंह, हे0का धनन्जय राय, हे0का0 महेन्द्र प्रताप, का0 सलमान खान व चालक हे0का0 राजेन्द्र प्रताप सिंह ।

21
1143 views

Comment