logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Jamuria में TMC प्रत्याशी के दीवार लेखन पर गोबर पोतने से बढ़ा तनाव, BJP पर आरोप


जामुड़िया :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया इलाके में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहाँ TMC प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हरेराम सिंह के समर्थन में किए गए चुनावी दीवार लेखन पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गोबर पोतने की घटना सामने आई है। इस घटना से आक्रोशित TMC कार्यकर्ताओं ने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा। विधायक व तृणमूल प्रत्याशी हरेराम सिंह ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। वहीं, BJP प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे TMC की अंदरूनी गुटबाजी का परिणाम बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि BJP ऐसी राजनीति को बढ़ावा नहीं देती। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

0
0 views

Comment