logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"विक्रमोत्सव 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता"

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन जिला कटनी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्यप्रदेश के प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार द्वारा "विक्रमोत्सव-2026" सृष्टि आरंभ विक्रम संवत 2083 का आरंभ कोटि सूर्योपासना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य केन्द्रित नाट्य का मंचन, प्रस्तुति संप्रेषण नाट्य मंच कटनी के द्वारा स्थल स्वामी विवेकानंद सभागार बस स्टैंड कटनी नगर निगम में आयोजन हुआ।यह कार्यक्रम महाराजा विक्रमादित्य शोध-पीठ संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन, समन्वयक नाट्य विद्यालय भोपाल एवं जिला प्रशासन जिला कटनी मध्यप्रदेश के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय से दीनदयाल चक्रवर्ती, दिव्या मेहरा, दीप्ति मेहरा,शची तिवारी,अंजली पटेल,प्रतिमा मेहतर, देव विश्वास,आदर्श त्रिपाठी, चंन्द्र कुमार यादव, रघुनंदन यादव आदि छात्र-छात्राओं को लेकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय दीपक टंडन जी , माननीय विधायक जी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण तथा हमारे मार्गदर्शक एवं संरक्षक डॉ सुनील कुमार वाजपेई- प्राचार्य शासकीय तिलक अग्रणी महाविद्यालय कटनी एवं उनका स्टाफ, डॉ चित्रा प्रभात- प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी एवं उनका स्टाफ, डॉ लवकुश सिंह-प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बड़वारा, डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह - राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शासकीय तिलक अग्रणी महाविद्यालय कटनी , जिला कटनी मध्यप्रदेश आदि की उपस्थिति रही।

17
6397 views

Comment