logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के समस्त काविक्रम संवत 2083 के प्रथम दिन अर्थात नव वर्ष पर भगवान भास्कर को अर्घ्य के रूप में अपनी भावांजलि अर्पित की

हरिद्वार से अजय वर्मा और रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
आज प्रातः 6:07 पर संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के समस्त कार्यकर्ता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंग नहर बाय किनारे पर एकत्रित हुए तथा सभी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ईश्वर से प्रार्थना किया कि हमारा नव वर्ष हम सभी रुड़की वासियों के लिए तथा देशवासियों के लिए मंगलमय हो। इकाई के संरक्षक डॉक्टर अशोक शर्मा आर्य ने अपने संबोधन में कहां कि राष्ट्र में सब तरफ प्रेम तथा अपनत्व का भाव हो तथा राष्ट्र निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो । प्रांत साहित्य विधा संयोजक डॉ राजकुमार उपाध्याय ने कहां कि आज ही के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था इसलिए हम सबके लिए यह अत्यंत पवित्र दिन है। प्रांत कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी इसलिए आज के दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हैं। नगर अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से संस्कार भारतीय कार्यकर्ता इसी प्रकार सूर्य अर्घ्य देकर नववर्ष का उत्सव मनाते आ रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सबको नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा सिंह महामंत्री श्री विनय सैनी जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण रोड जिला महामंत्री श्री समय सिंह सैनी पूर्व भाजपा महामंत्री श्री आदेश सैनी वैद्य श्री टेक वल्लभ श्रीमती श्रद्धा हिंदू श्री प्रवेश धीमान आदि अनेक गणमान्य जैन उपस्थित रहे।

4
824 views

Comment