logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो 07 ग्राम अवैध गांजा सहित 05 तस्कर गिरफ्तार, दो कारें व मोबाइल जब्त

चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA //जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अवैध गतिविधियों—जुआ, सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों—पर कड़ी कार्रवाई की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 19/03/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक MP 20 CM 7737 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर शहडोल की ओर जा रहे हैं तथा उनके आगे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 62 C 1080 पायलटिंग में चल रही है।
सूचना पर भुलुमुडा–सरिया मेन रोड में घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
आर्टिगा कार चालक ने अपना नाम पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पांडव नगर, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) बताया। कार की तलाशी लेने पर 120 पैकेट में कुल 125 किलो 07 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
स्विफ्ट डिजायर के चालक ने अपना नाम ऋषि सिंह पिता स्व. धनीराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोनपुर, बौद्ध उड़ीसा निवासी विकास नामक व्यक्ति से गांजा खरीदकर शहडोल में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
बरामद सामग्री
125 किलो 07 ग्राम गांजा
01 आर्टिगा कार
01 स्विफ्ट डिजायर कार
04 मोबाइल फोन
पाँचों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 57/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस स्टाफ
थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सु‌मन चौहान, प्र.आर. सुरेंद्र सिदार, आर. नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण टंडन, ताराचंद, मोतीलाल जांगड़े, दिगंबर, दिलीप स्नेही तथा साइबर सेल से दीपक मैत्री सहित पूरे थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

18
881 views

Comment