लांबिया पुलिस चौकी क्षेत्र में आगामी विभिन्न धार्मिक पर्व अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
दिनांक: 19 मार्च (गुरुवार) लांबिया पुलिस चौकी क्षेत्र में आगामी विभिन्न धार्मिक पर्व — ईद, नवरात्रा, गणगौर, तीज,रामनवमी एवं भगवान महावीर जयंती — के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक दिनांक 19 मार्च, गुरुवार को शाम 5:00 बजे लांबिया पुलिस चौकी में ब्यावर एडिशनल एसपी जैतारण वृताधिकारी महोदय, कालू थानाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 458 लांबिया आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर ओर रोड के दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाने का आग्रह किया ओर एडिशनल एसपी साहब ने कहा कि यह कार्य जल्द करवाने का आश्वासन दिया । ओर साथ में आग्रह किया कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सदभाव आपसी भाईचारा बनाए रखकर धार्मिक पर्व हर्ष उल्लास से मनाए। बैठक में सभी धर्मो के लोग ओर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
स्थान: लांबिया पुलिस चौकी
समय: शाम 5:00 बजे
दिनांक: 19 मार्च