logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वास्थ्य योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए जाएं।
बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित निगरानी, मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग और प्रभावी रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में तेजी लाते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

11
244 views

Comment