logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाकिरा स्कूल मधवापुर के छात्र शिवा यादव का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन, लोगों में हर्ष का माहौल

शाकिरा स्कूल मधवापुर के छात्र शिवा यादव का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन, लोगों में हर्ष का माहौल

बढ़नी /सिद्धार्थ नगर - ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं जब सही मार्गदर्शन पाती हैं, तो सफलता का इतिहास लिख देती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है विकास खंड बढ़नी क्षेत्र का शाकिरा स्कूल मधवापुर के कक्षा पांचवीं के मेधावी छात्र शिवा यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 44वीं रैंक हासिल की है। जिसने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है
छात्र शिवा यादव पुत्र तिलक राम यादव मधवापुर निवासी की इस स्वर्णिम सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिवा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अनुशासित माहौल, अपने गुरुजनों के कठिन परिश्रम और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। छात्र की इस बड़ी उपलब्धि पर शाकिरा स्कूल मधवापुर की मैनेजमेंट कमेटी और समस्त शिक्षक वृंद ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिवा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि शिवा जैसे होनहार छात्र स्कूल की असली पूंजी हैं। स्थानीय शुभचिंतकों ने मैनेजमेंट कमेटी और सम्मानित शिक्षकों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि शिक्षकों की लगन और सही दिशा-निर्देश के कारण ही आज क्षेत्र का नाम रोशन हो रहा है।
तुलसियापुर से बिल्कुल सटे हुए मधवापुर में स्थित शाकिरा स्कूल आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बन चुका है। यह विद्यालय केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है।
उक्त अवसर पर व्यवस्थापक मौलाना शमशेर अली प्रिंसिपल धर्मदत्त पांडे, मैनेजर गुलाम रसूल, अध्यापक अवधेश तिवारी एवं अध्यापक गण मौजूद रहे।

32
1252 views

Comment