सिंगरौलीब्रेकिंग जिले के संयुक्त जांच दल द्वारा महान एनर्जी लिमिटेड बंधौरा किया गया निरीक्षण
AIMA MEDIA #SINGRAULI REPORT RAM KUMAR GUPTA
सिंगरौलीब्रेकिंग जिले के संयुक्त जांच दल द्वारा महान एनर्जी लिमिटेड बंधौरा किया गया निरीक्षण
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा सिंगरौली जिला अंतर्गत संचालित कोयला तथा पावर परियोजनाओं सहित अन्य औद्योगिक संस्थानों में विभिन्न श्रम संबंधी कानूनो एवं श्रमिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा औद्योगिक सुरक्षा मापदण्डों का सही ढंग से एवं नियमानुसार पालन किया जा रहा है अथवा नहीं, की जांच हेतु उपखण्ड अधिकारियो के नेतृत्व में दल गठित पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
इसी निर्देश के अनुपालन में एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी के गठित संयुक्त जांच दल द्वारा महान एनर्जी लिमिटेड परिसर बांधौरा में श्रम कानूनों,औद्योगिक सुरक्षा मानकों के पालन और श्रमिकों के रहन सहन आदि विषयों पर जाँच की गयी, विस्तृत जांच रिपोर्ट सभी पहलुओं को समायोजित कर 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत की जाएगी l निरीक्षण के दौरान एन. के. पाण्डेय श्रम पदाधिकारी,रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक को शामिल किया गया है।