*एच पी वी का टीका लगाए उपहार पाए योजना चैत्र नवरात्र और खुशहाली दिवस पर की प्रारंभ*
*सर्विकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान*
*एच पी वी का टीका लगाए उपहार पाए योजना चैत्र नवरात्र और खुशहाली दिवस पर की प्रारंभ*
*सर्विकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान*
बैतूल -आनंद विभाग मध्यप्रदेश की राज्य आनंद संस्थान से संबंध ताप्ती आनंद क्लब और मां शारदा सहायता समिति द्वारा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस और अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के उमंग स्वास्थ्य केंद्र में अभिनव आयोजन किया गया कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि सर्विकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वर्ष 2011की जन्म ली वाली बिटिया सभी पात्र है और
2012 में जनवरी,फरवरी और
मार्च में आज की तारीख वाली जन्मी बेटियों को पात्र माना गया है इस अभियान में तेजी लाने टीका लगाओ उपहार पाओ योजना प्रारंभ की गई है जो जो नवरात्र में चलाई जा रही है क्योंकि बेटियां देवी शक्ति स्वरूप होती है यदि हम इन्हें सर्विकल कैंसर से बचाना चाहते है और इन्हें खुश रखना चाहते है तो इस टीके को अवश्य लगाएं इस योजना का प्रारंभ उमंग केंद्र में किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय के आर एम ओ डॉ रानू वर्मा,जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग महेश गुंजेले,ताप्ती आनंद क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र बिहारिया,मां शारदा सहायता समिति के अध्यक्ष हिमांशु सोनी,संतोष धुर्वे,प्रकाश बंजारे और स्वास्थ्य विभाग ए पी एम प्रकाश माकोड़े,पंजाबराव सेल्यूलर,शिल्पा वर्मा,अनुराधा बारंगे,बबीता पवार,निमिष मालवीय,सुषमा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का प्रारंभ सुषमा सोनी द्वारा बालिकाओं को तिलक कर आरती उतारकर टीका लगाने हेतु सम्मानित कर उपहार भेंट किया गया इस अवसर पर डॉ रानू वर्मा ने कहा कि टीका लगाओ उपहार पाओ एक अभिनव योजना है जो पात्र बालिकाओं को प्रेरित करेगी यह टीका बहुत आवश्यक है पात्र बालिकाएं जरूर लगाए इस अवसर पर अंशिका सोनी और हर्षिता साहूकार को टीका लगाने पर उपहार भेंट कर सम्मान पूजन भी किया गया।