logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित किये गये नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित किये गये नमूने
चित्र संख्या 00 से 00 तथा फोटो कैपषन।
बहराइच 19 मार्च। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में नवरात्रि पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों विशेषकर व्रत में प्रयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा शहर घण्टाघर स्थित किराना मण्डी में होलसेलर खाद्य कारोबारकर्ताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की गयी, राजितराम साहू किराना स्टोर से कुट्टू आटा, जगदीश प्रसाद दीपक कुमार किराना स्टोर से मूंगफली दाना, राम कुमार शरद कुमार किराना स्टोर से कुटू आटा का नमूना एवं पयागपुर स्थित गुप्ता जलपान गृह से पेडे का नमूना संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। नवरात्रि पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों विशेषकर व्रत में प्रयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से आगे भी अभियान चलाया जाता रहेगा। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अरूण शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्व वर्मा, अजय कुमार सिंह एवं श्री कृपा शंकर द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गयी

रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच

2
355 views

Comment